
कोरबा/दीपका (आई.बी.एन -24) एस. ई. सी. एल दीपका क्षेत्र मे नियोजित कलिंगा ग्रुप ऑफ़ प्राइवेट लिमिटेड (के.सी.सी ) द्वारा भर्ती मे भारी अनियमितता लगातार सामने आ रही है भर्ती प्रक्रिया मे पारदर्शिता नहीं बरती जा रही जिससे स्थानीय युवाओ कि उपेक्षा हो रही है इस तारतम्य मे अनेक सामाजिक संगठन एवं प्रभावितो द्वारा अनेक बार पत्राचार एवं विरोध आंदोलन हुए परन्तु उक्त प्रबंधन द्वारा इस सम्बन्ध मे कोई पहल नहीं कि जा रही है एवं लगातार अन्य राज्यों से आए बाहरी लोगो का भर्ती किया जा रहा है इससे स्थानीय युवाओ मे भारी रोष व्याप्त है यह की विगत दिनों कंपनी के दौरे पर आए सी.एम.डी डॉ. सौम्या राजन सामल द्वारा दिए वक्तव्य मे स्थानीयों को रोजगार मे प्राथमिकता देने अधिकारियो को निर्देशित किया है लेकिन अधिकारी सुब्रजीत पांडा एवं पी.आई.सी महेश रेड्डी द्वारा लगातार बाहरी लोगो की भर्ती किया जा रहा है
इस तारतमय मे दीपेश यादव उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस कटघोरा के नेतृत्व मे मुख्य महाप्रबंधक दीपका को पत्र सौंपा गया एवं समस्या से अवगत कराया गया एवं उचित पहल नहीं होने पर सात दिवस पश्चात उत्पादन ढ़प करने की चेतावनी दी गयी है इस अवसर पर देवेंद्र यादव उपसरपंच बसीबार,मुकेश उस्सरवर्षा उपसरपंच ढेलवाडीह,मनीष कँवर जिलाध्यक्ष आदिवासी युवा संघ कोरबा रंजीत सिंह राठिया ब्लॉक अध्यक्ष NSUI दीपका सहित युवा कांग्रेस NSUI के साथी उपस्थित थे