क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

सदगुरू कबीर साहेब जी के प्राकट्य दिवस के शुभ अवसर पर पाली नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

पाली (आई.बी.एन -24)  नगर पंचायत पाली में 628वीं कबीर प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर संत शिरोमणी कबीरदास जी के तैल्य चित्र पर पूजा-अर्चना की गई और शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में डीजे धमाल के साथ कलश लेकर कन्याएं और रथ पर विराजमान संत महंत शामिल हुए।

शोभायात्रा के बाद कबीर कुटीर भवन में चौंका आरती और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप सिंह मरकाम, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पवन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, अजय जायसवाल नगर पंचायत अध्यक्ष और संतोष दास महंत मानिकपुरी पनिका समाज जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत शिरोमणी कबीरदास जी ने समाज को प्रेम, सहिष्णुता और समानता का संदेश दिया। उन्होंने पाखंड और दिखावे से बचने और जीवन में सदाचार अपनाने की सीख दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कबीर भवन में पानी की व्यवस्था बनाने के लिए आश्वासन दिया। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम दास महंत, मया दास और रामेश्वर दास पड़वार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मार्गदर्शनकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष कंवल दास महंत, पूर्व अध्यक्ष कपिल दास महंत और ब्लॉक सचिव मोहर दास महंत थे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में आमजन, माताएं और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शोभायात्रा प्रभारी गोरे दास महंत, राजू दास महंत, श्रवण दास और समस्त ब्लॉक व सोसायटियों के पदाधिकारी शामिल हुए।

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!