क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

एसईसीएल के बुड़बुड़ कोल माइंस में 2 ट्रांसपोर्टरों के मध्य गैंगवार ,चली चाकू ,रोहित जायसवाल की मौत ,एसपी बल के साथ डटे ,माहौल तनावपूर्ण।

कोरबा(आई.बी.एन -24) पाली थाना के अंतर्गत आने वाले एसईसीएल के बुडबुड कोयला खदान में गाड़ी लोड को लेकर एसएन ग्रुप और ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल गुट में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एसएन ग्रुप के लोगो ने रोहित जयसवाल पर चाकू से वॉर कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

बता दें कि एसईसीएल की कोल माइंस में काले हीरे की तस्करी को लेकर लंबे समय से ट्रांसपोर्टरो के बीच विवाद चलते रहता है। आज पाली थाना क्षेत्र के बुडबुड कोल माइंस में ट्रांसपोर्टरों के बीच हुए खूनी संघर्ष में रोहित जायसवाल की मौके पर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस बल के साथ एसपी सिद्दार्थ तिवारी मौके पर पहुंच गए है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!