छत्तीसगढ़

महतारी वंदन में पंचायत सचिव ने की थी मनमानी,ग्राम पंचायत भवन की जगह बस्ती में चस्पा दिया था पात्रता फार्म , पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के गृह ग्राम पंचायत के हितग्राही हैं पात्र , कलेक्टर से शिकायत के बाद कार्यकर्ता सहायिका ने घर जाकर दी जानकारी,हितग्राहियों ने जताया आभार ।

कोरबा (आई. बी. एन -24)महतारी वंदन योजना में ग्राम पंचायत सलिहाभांठा के हितग्राही पात्र हैं। पात्रता सूची में नाम नहीं मिलने पर दावा आपत्ति दिवस पर पंचायत भवन में ताला लटकने से निराश हितग्राहियों ने कलेक्टर से जिम्मेदारों के खिलाफ पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी ,जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्यकर्ता सहायिका के स्वयं जाकर हितग्राहियों का आवेदन पात्र होने की जानकारी दी। पंचायत सचिव ने मनमाने पूर्वक हितग्राहियों को जानकारी दिए बगैर पंचायत भवन की जगह बस्ती के भीतर कई पात्र हितग्राहियों की सूची चस्पा करा दिए थे। सूची में नाम मिलने पर

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के गृह ग्राम पंचायत के शिकायतकर्ता हितग्राही शांति बाई,रजनी जायसवाल ने कलेक्टर ,कार्यकर्ता सहायिकाओं का आभार जताया है । साथ ही मोदी की गारंटी महतारी वंदन योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महती योजना बताया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार जो कहती है उसे गारंटी के रूप में पूरा कर महिलाओं का विश्वास जीत रही।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!