क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिस्वास्थय

हायर सेकंडरी स्कूल चैतमा मे पुलिस चौकी और यातायात विभाग द्वारा सेफ्टी सजग व नए कानून की जानकारी बच्चों को दी।

पाली (आई.बी.एन -24) पुलिस चौकी चैतमा और यातायात पुलिस कोरबा के साथ मिलकर पुलिस की ओर से हायर सेकेंडरी स्कूल चैतमा में यातायात सड़क सेफ्टी सजग कोरबा का अभियान चलाकर बच्चो को जानकारी से अवगत कराया गया, सावधानी एवं सतर्कता रखने के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए ड्राइविंग लाइसेंस वाहनों का बीमा दस्तावेज तैयार रखना हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने संबंधी जानकारी साइबर ठगी बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली से सुरक्षा सहित नए कानून की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ट्राफिक सिग्नल, रोड साइन, रोड मार्किंग दुर्घटना के कारण बचाव हेतु सावधानियां राइट ऑफ वे, इमरजेंसी केयर बच्चों को रोड पर पैदल चलते समय, सडक़ क्रास करते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए साइकिल चलाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसकी जानकारी रखनी चाहिए।

कार्यक्रम में बच्चो को ड्राइविंग लाईसेंस बनवाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया साथ ही साथ बच्चों से बातचीत कर उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए शंकाओं का समाधान किया गया।ट्रैफिक नियम बताते हुए कहा कि विदेशों में सिग्नल प्वाइंट लगे रहते हैं, पर ट्रैफिक पुलिस नहीं रहती। वहां सभी लोग सिग्नल देखकर ही ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। इसी तरह हमारे देश में भी व्यवस्था की जाएगी।

सभी लोगों को सिग्नल प्वाइंट में जेब्रा क्रासिंग के पास रुकना, शराब पीकर वाहन न चलाने, स्पीड से वाहन न चलाने, रांग साइड न चलने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, 3 सवारी दोपहिया वाहन न चलाने, मोबाइल से बात करते वाहन न चलाने समेत यातायात संबंधी जानकारी दी गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से यातायात पुलिस ए.एस.आई मालिक राम जांगडे एवं पुलिस चौकी प्रभारी चन्द्रपाल खांडे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चैतमा के तत्वावधान में ग्राम पंचायत चैतमा सरपंच विपति बाई, उपसरपंच सुकालू प्रजापति , प्राचार्य संरक्षक चंद्राणी सोम निर्देश पर पुलिस टीम कोरबा राकेश दुबे, निरज डेनियल, संतोष कुमार तिवारी, रजत कुमार कैवर्त, मनोज मारकण्डे के सहयोग से ब्यख्याता शिक्षक सुरेन्द्र सिंह नेटी, राखी विंध्यराज, पार्वती राम, विजेता चतुर्वेदी, भागीरथी श्रीवास, धनराज सिंह, नाबीउल्ला सिद्दिकी, आशीष उपाध्याय मुरारीलाल धीवर, चंद्रमुखी साहू, पूनम जायसवाल, निष्ठा जायसवाल, कीर्तन बघेल, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र कुमार बंजारे के विशेष सहयोग से ए.एस.आई मालिक राम जांगडे, चन्द्रपाल खांडे ने यातायात नियम, निजात, सायबर क्राइम, नारकोटिक्स, नशे के खिलाफ, पॉक्सो एक्ट की जानकारी बच्चो को बताया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!