
अभी कीचड़ मुक्त
कटघोरा (आई.बी. एन -24) भाजपा प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव ने नगर पालिका परिषद कटघोरा के मुख्य मार्ग पर कीचड़ होने पर बगल के रास्ते को खोलने की मांग किया था जिस पर नगर पालिका परिषद के अधिकारी ने असमर्थता व्यक्त किया, इस मुद्दे की खबर को आई.बी.एन-24 न्यूज़ चैनल में प्राथमिकता से खबर को प्रकाशित किया था, ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद कटघोरा का पहले का रास्ता को बंद कर दिया गया है नया रास्ता कीचड़ पथ बना हुआ है।
पहले की सड़क कीचड़ युक्त
नगर पालिका का कचड़ा फेंकने वाली गाड़ी फंस गया था।नगर पालिका का गाड़ी कीचड़ में फंस गया तो पैदल व दुपहिया वाहनों वालो का हालत मुश्किल हो गया था।जिसका शिकायत राजेश यादव ने प्रभारी मंत्री अरुण साव सहित उच्चाधिकारियों को अवगत नगर पालिका के सीएमओ का कार्यशैली से अवगत कराया था।सूत्र बताते है कि फटकार के बाद नगर पालिका के किनारे वाले गेट को खोलवाना पड़ा।

अब चूंकि गेट खुला तो पालिका अधिकारी हंसी के पात्र बन गया है।लोग यह बताते हैं कि जनप्रतिनिधियों को भी दरकिनार कर देते हैं।फिरहाल भाजपा नेता राजेश यादव के प्रयास से जनता को राहत मिली है अब कीचड़ से चलना नहीं पड़ेगा।भाजपा नेता ने मीडिया के प्रति आभार जताया है