क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

जवाली : कीचड़ में धंसा किसान का ट्रैक्टर, 2 ट्रैक्टर लगाकर निकाला, कृषि विशेषज्ञ ने दी सलाह।

पाली, कोरबा | IBN-24 प्रदेश में विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद किसानों के खेतों में रोपा-जुताई का काम तेज हो गया है। इसी दौरान कटघोरा विकासखंड के ग्राम मौहारपारा जवाली में कीचड़ में ट्रैक्टर फंसने से एक किसान के कई घंटे खराब हो गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम मौहारपारा जवाली के कृषक अनंद राम कश्यप सोमवार सुबह अपने खेत की जुताई कर रहे थे। लगातार बारिश के कारण खेत की मिट्टी अत्यधिक नम और दलदली हो गई थी। जुताई के दौरान ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा गहरे कीचड़ में धंस गया।

ट्रैक्टर को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों की मदद से 2 ट्रैक्टर लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस कारण किसान का कृषि कार्य कई घंटों तक बाधित रहा।

कृषि विशेषज्ञ की सलाह
इस घटना को लेकर कृषि केंद्र के संचालक एवं कृषि विशेषज्ञ अजय कुमार साहू ने किसानों को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि “बारिश के बाद खेत की नमी संतुलित होने के बाद ही जुताई शुरू करें। अत्यधिक गीली और दलदली जमीन पर जल्दबाजी में जुताई करने से ट्रैक्टर फंसने के साथ अन्य कृषि उपकरणों को भी नुकसान पहुंच सकता है। मौसम की अनुकूलता और समय-सीमा को ध्यान में रखकर ही सावधानीपूर्वक कृषि कार्य करें।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!