क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

तीन दिन से बिजली ठप्प लालटेन युग में जी रहें है बिंझरीवासी,मचा हाहाकार।

भाजपा नेता राजेश यादव ने कराया उच्चाधिकारियो को अवगत शीघ्र मिलेगा निजात।

दीपका -गेवरा(आई बी एन -24) कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बतारी के आश्रित बिंझरी में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं होने से भाजपा नेता प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी छत्तीसगढ़ राजेश यादव ने उच्चाधिकारियो से शीघ्र बिजली बनवाने की मांग की है.
ग्राम बिंझरी के ग्रामीणों ने पिछले तीन दिनों से बिजली बंद होने के कारण अंधेरा छाया हुआ है हाल ही में बहुत सारे त्यौहार है कल विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाया गया लेकिन ग्राम बिजली में अंधेरा था ग्राम बिंझरी के ग्रामीणों ने बिजली नहीं होने पर भाजपा नेता राजेश यादव से गुहार लगाया है. भाजपा नेता ने बिजली की समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली व्यवस्था ठप्प है. बिजली नहीं होने से गृहणी, छात्र-छात्राओं को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भाजपा नेता श्री यादव ने बिलासपुर डिविजन के अधिकारियों से बातचीत किया उन्होंने बताया कि समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा.अब देखना है कि अधिकारी कितना तेज़ी से काम करके तीन दिनों से लालटेन युग में जीवन यापन कर रहें लोगों को कब राहत मिलता है. कब तक सुधार करते हैं यह तो आने वाले ही समय बताएगा लेकिन फिर हाल ग्रामीण लालटेन युग में जीवन यापन कर रहे हैं.दीपका क्षेत्र में दीवाली की तरह जगमगा रहा है लेकिन बिंझरी में चिमनी, लालटेन से गुजारा चल रहा है.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!