क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कटघोरा : कोरबी (सिं) में पुलिया निर्माण के दौरान तेज बहाव में बहा मजदूर, तलाश जारी।

 

कटघोरा (आई.बी.एन -24) जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोरबी (सिंघिया) गांव में बुधवार को भारी बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पुलिया निर्माण के कार्य में लगे एक मजदूर को नाले के तेज बहाव ने बहा दिया, जिसकी अब तक तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के पलामू जिले निवासी उदय कुमार सिंह (पिता – राजकुमार सिंह) इन दिनों गेवरा से डोंगरगढ़ के बीच बिछाई जा रही नई रेलवे लाइन परियोजना में बतौर मजदूर काम कर रहा था। बुधवार को वह कोरबी गांव के समीप एक निर्माणाधीन पुलिया के नीचे कार्य कर रहा था कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश के कारण पुलिया के नीचे से गुजरने वाला नाला देखते ही देखते उफान पर आ गया। इसी दौरान नाले के तेज बहाव में आकर उदय कुमार बह गया। साथी मजदूरों ने तुरंत घटना की सूचना संबंधित ठेकेदार, पुलिस और प्रशासन को दी।

रेस्क्यू अभियान जारी।

कटघोरा थाना पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। लेकिन भारी बारिश के चलते राहत कार्यों में परेशानी आ रही है। नाले का बहाव अब भी तेज बना हुआ है, जिससे बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!