क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो खदान बंद आंदोलन – महावीर यादव JCP महासचिव।

दीपका/कोरबा (आई.बी.एन -24) जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के महासचिव महावीर यादव ने दीपका क्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक को पत्र लिखकर खदान क्षेत्र में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि SECL दीपका क्षेत्र में कार्यरत ठेका कंपनियों के कर्मचारियों को आज तक न तो बीटीसी (Basic Training Certificate) दिया गया है, न बी-फार्म भरा गया है और न ही उन्हें कंपनी का पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया है। साथ ही सुरक्षा उपकरणों (हेलमेट, सेफ्टी शूज़, मास्क आदि) की भारी कमी है, जिससे श्रमिकों की जान जोखिम में पड़ी हुई है।

महावीर यादव ने मांग की है कि प्रबंधन तत्काल सभी ठेका कंपनियों का निरीक्षण करे और कर्मचारियों को बीटीसी, बी-फार्मा, पहचान पत्र तथा सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिवस के भीतर आवश्यक कार्यवाही नहीं की जाती है, तो मजदूरों के साथ मिलकर खदान बंद कर आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!