क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 07 के प्रत्याशी सुश्री ऊषा विश्वकर्मा का सघन जनसंपर्क अभियान जारी, क्षेत्र में मिल रहा अपार जन समर्थन, कहा- छेत्र के विकास को गति देने रोजगार, और आमजन के भलाई के लिए करेंगे हर स्तर पर प्रयास।

कोरबा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिला अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 07 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी सुश्री ऊषा विश्वकर्मा को जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इस दौरान लोग न सिर्फ उनसे मुलाकात कर रहे हैं, बल्कि अपनी समस्याओं को भी साझा कर रहे हैं। ऊषा विश्वकर्मा लगातार गांव- गांव और मोहल्लों में घूमकर जनता से संवाद कर रहे हैं। वे लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दिला रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे रोजगार मूलक कार्य, सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा सुश्री ऊषा विश्वकर्मा वर्तमान में भू- विस्थापित संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और उनका कार्य हमेशा जनहित में रहा है, और गांवों के बुनियादी विकास को तज्जवो दी है, और दी जाएगी उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से जीत के बाद वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। जनता भी ऊषा विश्वकर्मा को अपने सुख- दुख का साथी मानते हुए उन्हें समर्थन दे रही है। लोग उन्हें क्षेत्र के विकास और बदलाव के लिए एक उपयुक्त नेता के रूप में देख रहे हैं। क्षेत्र क्रमांक- 07 के अंतर्गत ढोलपुर, खम्हरिया, कोरबी, मुड़ापार, भलपहरी, जोरहाडबरी, धतुरा, नेवसा, बम्हनीकोना, हरदीबाजार, सरईसिंगार, रेंकी, चैनपुर, सिरली, कसियाडीह, उतरदा, बोईदा, मुरली, रामपुर, चोढ़ा, अण्डीकछार, रतिजा, नोनबिर्स, उड़ता, पुटा, नुनेरा, बांधाखार, बसीबार उनके कार्यकर्ता भी पूरे जोश के साथ ऊषा विश्वकर्मा के समर्थन में जुटे हुए हैं। ऊषा विश्वकर्मा का कहना है कि वे सिर्फ चुनावी राजनीति के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए इस मैदान में आए हैं। उनका लक्ष्य क्षेत्र को विकास के नए आयाम तक ले जाना है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे इस चुनाव में उन्हें आशीर्वाद देकर अपने क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की नींव रखने में सहयोगी बने, उनके प्रचार प्रसार हेतु ग्रामीण जनताओं में भरी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!