क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, RHO की समस्याओं और ग्रेड-पे पर हुई चर्चा।

कटघोरा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिले के स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को हरि कृष्ण हॉस्पिटल के बैठक हॉल में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से आधार बेस्ड अटेंडेंस, RHO कर्मचारियों की समस्याओं, ग्रेड पे और पदनाम परिवर्तन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष और जिला टीम द्वारा शासन स्तर पर चल रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

बैठक में बड़ा निर्णय:
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी माह सितंबर से जिला टीम ब्लॉक स्तर पर जाकर प्रत्येक RHO कर्मचारी से सीधे मिलेगी और उनकी समस्याओं को सुनेगी। ब्लॉक अध्यक्ष अपनी टीम के साथ समस्याओं को संकलित कर जिला अध्यक्ष को अवगत कराएंगे, जिसके बाद जिला टीम उन समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस कदम उठाएगी।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी:
जिला अध्यक्ष पन्ना लाल पटेल, जिला संरक्षक हरि दिवाकर, जिला सचिव लखेश्वर प्रसाद कुंभकार, जिला आईटी सेल प्रभारी सुनील शर्मा, सह प्रभारी लव देवांगन, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष विजय यादव सहित संतोष पाण्डेय, दीपक कर्ष, प्रीति राय, आकाश साहू, पुरुषोत्तम जायसवाल और संघ के अन्य पदाधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!