
कटघोरा (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। कटघोरा सांस्कृतिक भवन में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस गरिमामय आयोजन में 500 से अधिक मितानिन बहनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऊर्जा और संकल्प से भर दिया।
मितानिन बहनों को संबोधित करते हुए उनके समर्पण, सेवा भाव और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। आपने गांव-गांव में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जो जागरूकता अभियान चलाया है, वह वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर डॉ पवन सिंह, राजेश यादव, रघुराज उइके, संजय शर्मा, अभिषेक गर्ग, समजीत सिंह, पियुष अग्रवाल, मन्नू राठौर, अनुराग दुहलानी, जय गर्ग सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में मितानिन बहनें उपस्थित रहीं।
स्वस्थ पंचायत की परिकल्पना तभी साकार होगी जब गांव का प्रत्येक परिवार स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति सजग रहेगा। मितानिन बहनों का समर्पण ही सशक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ की नींव है। आप सभी के सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से आभार। आइए, मिलकर स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त पंचायत के निर्माण का संकल्प लें।