
संवाददाता : अनुज पाठक।
बांकीमोंगरा (आई बी एन -24)नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर घूरदेवा बायपास मोड़ से कटाईनार मेन रोड तक एसईसीएल ट्रांसफार्मिंग लैब मार्ग पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की स्थायी मरम्मत एवं नए पोल सहित स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।
पार्षद ने अपने पत्र में बताया कि उक्त मार्ग पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात के समय घना अंधेरा रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। साथ ही क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं का भी खतरा बढ़ गया है। उनका कहना है कि विभाग द्वारा समय-समय पर मरम्मत तो की जाती है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद स्ट्रीट लाइट फिर बंद हो जाती है, जिससे स्पष्ट है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि संबंधित मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की स्थायी मरम्मत कराई जाए तथा आवश्यक स्थानों पर नए विद्युत पोल एवं स्ट्रीट लाइट लगाकर आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस संबंध में पार्षद ने पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रीय विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष को भी भेजी है, ताकि समस्या का शीघ्र निराकरण हो सके।
