छत्तीसगढ़राजनीति

पाली वार्ड क्रमांक 08 में डामरीकरण टायरिंग कार्य का अध्यक्ष, पार्षद ने किया भूमिपूजन।

कोरबा/पाली (आई.बी.एन -24)  नगर पंचायत पाली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 08 में सड़क का जीर्णोद्धार करने डामरीकरण टायरिंग का कार्य प्रारंभ किया गया, रहवासियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त कार्य का विधिवत भूमि पूजन नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया।

उक्त सड़क में डामरीकरण टायरिंग करने से लगभग दर्जन भर से अधिक परिवार सहित, स्कूल आदि स्थानों में पहुंचने लोगों को सुविधा होगा, इस शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल,उपाध्यक्ष लखन लाल प्रजापति,पार्षद वार्ड क्रमांक 08 श्रीमती दीप्ति दीपक शर्मा,पूर्व एल्डरमैन नंदू नवलानी,गोविंद भावनानी,निलेश भावनानी,दीपक शर्मा,संजय जायसवाल,हीरा लाल यादव,सीएमओ पूर्णेंदु तिवारी,रिंकी जायसवाल,रामनाथ यादव,दीपक डिक्सेना सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!