पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोलकर जोरदार प्रदर्शन किया।

दीपका (आई.बी.एन -24)मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोलकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दिपका चौक में शाम 5:00 बजे ई डी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार और एड के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
इस मौके पर आयोजित आम सभा को कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए ई डी की कार्यवाही को राजनीतिक प्रतिशोध बताया।

प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी कोरबा प्रदेश सचिव तनवीर अहमद सांसद प्रतिनिधि रोशन निर्मलकर नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका हर्षिता देवी राजपूत पार्षद कमलेश जायसवाल पार्षद अविनाश यादव पार्षद अली पार्षद आकाश साहू सांसद प्रतिनिधि कुलदीप राठौर इंटक ब्लॉक अध्यक्ष खगेश बरेठ विक्रम राठौर पुष्पेंद्र शुक्ला रजनीश तिवारी विशाल शुक्ला केदार सिंह सूरज मानिकपुरी गया चंद्रा भरत मिश्रा अफजल अली विकास सिंह लोकेश राठोर बालेंद्र सिंह तारकेश्वर मिश्रा मधुसूदन दास सोनू खान फैयाज अंसारी सोनू गुप्ता सद्दाम शेख विक्की राज शुभम शुक्ला भगवती यादव श्रीदेवी नायर आशा रजक एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।