
दीपका-गेवरा (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत बेलटिकरी बसावट के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल मार्ग को पंचायत सचिव ने गड्ढा खोदवा कर छोड़ दी है जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है.
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत बेल्टीकरी बसावट के बहुत सारे वार्डों में नाली निर्माण तथा सड़कों में अव्यवस्थाएं हैं जिसको लेकर ग्रामीणों ने बनाने के लिए मांग किया है लेकिन इस पंचायत के सचिव के लापरवाही के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिस पर आप देख सकते हैं कि सड़क को जेसीबी से खुदवा दिया गया है जिसके कारण राहीगरों को समस्या हो रहा है इसके निदान के लिए अनेकों बार पंचायत सचिव से निवेदन किया जा चुका है।
लेकिन उनके द्वारा बने हुए नाली को फिर से बनाया जा रहा है इस बात से यह प्रदर्शित होता है कि पंचायत सचिव भ्रष्टाचार करने के लिए तत्पर है. इस पंचायत के सचिव के ऊपर जनपद पंचायत या जिला पंचायत द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है पंचायत सचिव को खुलेआम छोड़ दिया गया है ताकि वह बेलटिकरी में स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकती है. कभी इस गली को बनाने की तैयारी किया जाता है तो कभी उस गली को जबकि पंचायत सचिव को कार्य योजना बनाकर जनपद पंचायत को देना चाहिए लेकिन उसके द्वारा बिना कार्य योजना के ही नाली निर्माण कार्य करने के लिए खुदाई कर दी है तथा जनता को परेशान करने के कर है.
बताया जाता है कि एक दशगात्र कार्यक्रम में आए हुए परिवार नाली खोदने के कारण कार गड्ढा में जा फंसा जिसके कारण परिवार हताहत है।