क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

तानाखार में अवैध शराब का कारोबार नाकाम, 12.2 लीटर महुआ सहित आरोपी सलाखों के पीछे।

कोरबा (आई.बी.एन -24)। कटघोरा आबकारी वृत्त की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तानाखार के नरवापारा में दबिश देकर 12.2 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में 22 जुलाई 2026 को दी गई दबिश के दौरान आरोपी कुंजबिहारी पिता गौरीशंकर यादव के कब्जे से अवैध महुआ शराब बरामद हुई।

आरोपी के विरुद्ध कायम प्रकरण क्रमांक 01/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज, दसराम सिदार, संतोष राठौर एवं आबकारी आरक्षक रितेश गवेल का विशेष सहयोग रहा।

आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!