क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

संगठन सृजन से कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, बांकी मोंगरा में 31 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र।

बाकी मोगरा (आई.बी.एन -24)कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के जरिए बांकी मोंगरा में अपने जमीनी संगठन को धार देने की कवायद तेज कर दी है। अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 31 नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्ति पत्र मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी का फोकस अब केवल बैठकों तक सीमित न रहकर गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर सीधा जनसंपर्क बढ़ाने पर रहेगा। कार्यकर्ताओं को आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें पार्टी के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं से तय होती है। संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना, युवाओं को संगठन में सक्रिय भूमिका देना और बूथ स्तर पर कांग्रेस की मौजूदगी को और प्रभावी बनाना है। इस दौरान पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनसे संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष उषा तिवारी एवं सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद, हरिश परसाई, नवल किशोर पंडित, सुनील पांडे, परमानंद सिंह, पवन गुप्ता, इजहार अली, देवेंद्र शर्मा सहित पार्षदगण राजकुमार मिश्रा, संदीप डहरिया, तालिका साहू, रूबी गुप्ता, नवीन कुकरेजा एवं हेमंत साहनी उपस्थित रहे।

इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, कुसमुंडा मंडल अध्यक्ष धनंजय दीवान, गजरा मंडल अध्यक्ष यशपाल कंवर, महिला मंडल अध्यक्ष संतोषी चौहान, कन्हैया कुर्रे एवं सूरज दास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम का मंच संचालन जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष विकास सिंह ने किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान महज नियुक्तियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके जरिए बूथ से लेकर आमजन तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने का अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!