क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

प्राथमिक शाला मुढाली मे हुआ सामुदायिक सहभागिता का सम्मान।

कोरबा(आई.बी.एन -24)प्राथमिक शाला मुढाली मे गणतंत्र दिवस के गरिमामय अवसर पर शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों कि उपस्थिति मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ झंडारोहन किया गया |इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा शर्मा के द्वारा शाला कि शैक्षिक उपलब्धियों एवं सामुदायिक सहभागिता पर शैक्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया |जहाँ बताया गया कि कैसे विगत कई वर्षो से हमारा विद्यालय अहाता निर्माण, पेयजल एवं अन्य छोटी -छोटी समस्याओ से जूझ रहा था, लेकिन समुदाय कि सहभागिता ने सभी समस्याओ को दरकिनार कर सफलता कि नई कहानी लिख दी |

आज हमारा विद्यालय चारो तरफ से अहाते से सुरक्षित हो चुका है एवं पेयजल हेतु बोर कि व्यवस्था सुलभ हो चुकी है जिससे विद्यालय परिसर मे ही समुदाय के सहयोग से किचन गार्डन विकसित किया गया है |जहाँ छात्रों हेतु पौष्टीक सब्जियाँ उगाई जा रही है |निश्चित रूप से ये सभी सामुदायिक मेहनत कि जीत है जिनके अथक प्रयास से ही यह संभव हो पाया है |
आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर उन्ही मेहनत को सम्मान करते हुए शाला परिवार कि ओर से प्रधान पाठिका श्रीमती नीलमणि एक्का द्वारा ग्राम समुदाय से श्री माखन सिंह कँवर जी को उनकी निःस्वार्थ भाव से विद्यालय के प्रति किये गए कार्यों के लिए एक शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया ताकि और भी साथीगण प्रेरित होकर स्कूल के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर सके |
साथ ही शिक्षिका के द्वारा बताया गया कि एफ एल एन के तहत कैसे बच्चों कि बुनियादी शिक्षा मजबूत हुई है और माताओ एवं पालको के द्वारा हम सिखने कि धारा को और कैसे मजबूत बना बना सकते है |वही अभिभावकों ने भी इस बात को स्वीकार किया कि पहले कि तुलना मे बच्चों कि शैक्षिक स्तर एवं दक्षता मे अभूतपूर्व परिवर्तन आया है |
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत किया गया जो काफ़ी सराहनीय रहा |
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधान पाठिका श्रीमती नीलमणि एक्का, श्रीमती श्रद्धा शर्मा, श्री शिवकुमार श्रीवास, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमती गणेशी कँवर, स्वास्थ्य मितानिन एवं पंच श्रीमती कुमारी बाई, एवं वरिष्ठ नागरिक के रूप मे श्री माखन सिंह कँवर विशेष रूप से उपस्थित रहे |

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!