Uncategorized

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने होला मोहल्ला कार्यक्रम में की शिरकत, सिख समाज ने किया आत्मीय सम्मान।

बसना,एजेंसी। (आई.बी.एन – 24) महासमुंद में आयोजित सिख पंथ के शौर्य, वीरता और अनुशासन का संदेश देने वाले होला मोहल्ला कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और विशेष कीर्तन समागम में भाग लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। सिख समाज ने उन्हें सरोफा भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाँ एक भव्य गुरुधाम विकसित किया जा रहा है, जो आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोज़गार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सिख समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है।

इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को आश्वस्त किया कि वे प्रदेश के विकास में हमेशा सहयोग करते रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सभी को होला मोहल्ला की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व हमारे समाज के लिए एकता और समृद्धि का प्रतीक है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!