
कोरबा (आई.बी.एन -24) भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पाँच मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा की गई है। यह घोषणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंहदेव जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन साय जी की सहमति से की गई। जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी द्वारा जारी अधिकृत पत्र में इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसमें घोषित मंडल अध्यक्षों में चतुरभुवन नायक को पोड़ी उपरोड़ा मंडल का जिम्मेदारी मिला है जिससे कार्यकर्ताओं हर्ष व्याप्त है, चतुरभुवन नायक वर्तमान में जनपद सदस्य छेत्र क्रमांक 19 से विजयी प्रत्याशी है, जिनको सभापति स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग मिला है, इस घोषणा के साथ भारतीय जनता पार्टी कोरबा ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
