छत्तीसगढ़

चखियार गईं बीजापुर ,रेणु प्रकाश को दूसरी बार कोरबा की कमान ,मबावि ने बदले 4 डीपीओ,देखें आदेश …..

कोरबा (आई.बी.एन -24) लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग में भी तबादले शुरू हो गए हैं। बुधवार को 4 जिलों के डीपीओ (जिला कार्यक्रम अधिकारी)बदल दिए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अवर सचिव सुभाष चन्द्र कुजूर द्वारा जारी आदेश में कोरबा,बीजापुर,जशपुर एवं बेमेतरा जिले के डीपीओ का प्रशासनिक आधार पर नवीन स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है ,जिसके तहत कोरबा डीपीओ श्रीमती प्रीति खोखर चखियार का बीजापुर तबादला किया गया है । वे करीब डेढ़ साल से जिले में सेवाएं दे रही थीं। उनके पति पुलिस ऑफिसर हैं जो बीजापुर जिले में पदस्थ हैं। बीजेपी सरकार की पति पत्नी को एक ही जिले में पदस्थ कर सेवा करने का अवसर देने की अनुकरणीय परंपरा रही है। जशपुर जिले में पिछले 8 माह से सेवाएं दे रहीं श्रीमती रेणु प्रकाश कोरबा डीपीओ होंगी। भाजपा शासनकाल में ही रेणु प्रकाश कोरबा जिले में सन 2015 से 2016 के बीच करीब एक साल तक उत्कृष्ट सेवाएं दे चुकी हैं। वे धमतरी डीपीओ के तौर पर भी अपनी कार्यकुशलता की छाप छोंड़ चुकी हैं। बीजापुर डीपीओ चंद्रेश सिंह का बेमेतरा एवं बेमेतरा डीपीओ बी.डी.पटेल जशपुर डीपीओ होंगे।कोरबा प्रदेश की आकांक्षी जिलों में से एक जिला है । आदिवासी बाहुल्य कोरबा जिले में 10 परियोजनाओं के अंतर्गत 2500 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिसमें 4 हजार पहाड़ी कोरवा परिवार भी हैं। ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दोहरी हो गई है।निश्चित तौर डीपीओ रेणु प्रकाश की तेज तर्रार कार्यशैली एवं अनुभव का लाभ कोरबा को अवश्य मिलेगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!