छत्तीसगढ़राजनीति

तालाब के पास मिली अज्ञात महिला की लाश, हत्या की आशंका।

संवाददाता : सुनील दास महंत

पाली :(आई.बी.एन- 24) चैतमा चौकी अंतर्गत काजीपानी तालाब घुनघुट्टीपारा के पास एक अज्ञात महिला की शव मिला हैं। इसकी पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने गांव के सरपंच कोटवार को सूचना दी है।

शुक्रवार की सुबह मोहल्ला स्थित तालाब के पास एक अज्ञात महिला का शव देखा गया। शव देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। महिला का नाक से खून बह रही हैं। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला का शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि बेरहमी से हत्या की गई है। लोग इसे अलग-अलग तरह की संभावना जता रहे हैं। बहरहाल यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही घटना की सत्यता की जानकारी हो पाएगी। महिला का उम्र लगभग 27 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!