
कटघोरा /कोरबा(आई.बी.एन 24) 30/04/2025
सभी को मालूम था 30 अप्रैल को कक्षा 8वीं का रिजल्ट आने वाला है। सभी बच्चे इतंजार में थे। जैसे ही पता चला कि रिजल्ट ऑनलाइन साइड के माध्यम से आ चुका है सभी बच्चे अपने रिजल्ट देखने में लग गए और एक दूसरे की जानकारी भी लेना शुरू कर दिए। इस वर्ष कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा होने की वजह से बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिर भी बच्चों ने बहुत कम समय में मेहनत कर के शानदार प्रदर्शन किया और अच्छे नंबर हासिल किए।
जयभारत इंग्लिश मीडियम स्कूल कटघोरा में पढ़ने वाली होनहार छात्रा *इफ्फत* का रिजल्ट 89.17% रहा जो अपने स्कूल में दूसरे स्थान पर है तो वहीं मयंक श्रीवाश 90.50% के साथ प्रथम स्थान पर है। इस तरह बच्चों ने काफी मेहनत कर के अच्छे अंक हासिल किए और अपने स्कूल, शहर, और परिवार का नाम रोशन किए।