छत्तीसगढ़राजनीति

पाली : एक्सग्रेसिया राशि प्रदान करने शोक संतप्त परिवार के बीच पहुँचे खण्ड शिक्षा अधिकारी।

पाली (आई.बी.एन -24) शिक्षक मनबोध कंवर माध्यमिक शाला दादर का आज असामयिक निधन ग्रह ग्राम रंगोले पाली में हो गया,वे कुछ दिन से बीमार चल रहे थे जीवन एवं मृत्यु से संघर्ष करते जिंदगी से हार गए मनबोध सिंह कँवर।शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू ने इस संबंध में त्वरित संज्ञान लेते हुए शासन के तरफ से मिलने वाली एक्सग्रेसिया राशि 50000 रुपये पचास हजार स्वीकृत कर दिवंगत शिक्षक की धर्म पत्नी श्रीमती शकुंतला कँवर को उनके गृह ग्राम रंगोले पाली पहुँच कर प्रदान की गयी।तथा उन्हें किसी भी कार्य के लिए सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। शोक संतप्त परिवार को ढांढस भी बंधाया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक सर्व नर्मद दास मानिकपुरी नागोई,जबान सिंह पैकरा लाफ़ा,राम कृपाल सिंह,प्रधान पाठक माध्यमिक शाला दादर,रामकृष्ण डिक्सेना शिक्षक माशा दादर,शैलेंद्र कश्यप प्रधान पाठक प्राथमिक शाला दादर,विजय बहादुर सिंह स0शिक्षक प्राशा दादर,सुनील जायसवाल प्रधान पाठक रंगोले का विशेष सहयोग रहा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!