
बिलासपुर (आई .बी. एन -24) छठ घाट बिलासपुर में सक्रिय सामाजिक संगठन “पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच” की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। युवा उद्योगपति एवं समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रवीण झा जी को मंच का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।
साथ ही समाज में सक्रियता से सेवा करने वाले सुधीर झा जी को संगठन का सचिव बनाया गया है। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर समाज के लोगों और संगठन के सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
क्या है पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच:
यह मंच बिलासपुर के छठ घाट क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक कार्यों और छठ महापर्व के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हर साल घाट की साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जिम्मा मंच ही संभालता है।
नए अध्यक्ष का संकल्प:
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने कहा कि मंच के माध्यम से संस्कृति के संरक्षण और समाज सेवा के कार्यों को और गति दी जाएगी। छठ घाट को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित करना और युवाओं को संस्कृति से जोड़ना प्राथमिकता रहेगी।
सचिव बने सुधीर झा ने भी संगठन को मजबूत करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ सदस्य और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने माला पहनाकर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में मंच नई ऊंचाइयों को छुएगा।