बिलासपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने काठाकोनी लाखासार में गोधाम योजना का शुभारंभ करने पहुंचे।

बिलासपुर (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय काठाकोनी लाखासार पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। वे राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधाम योजना का शुभारंभ करेंगे, जिसका उद्देश्य गौवंश के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम भी इस अवसर पर मौजूद हैं।
इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, कमिश्नर श्री सुनील जैन, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
गोधाम योजना के तहत गौवंश को आश्रय, भोजन, और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे गौवंश के संरक्षण और संवर्धन में मदद मिलेगी।