Uncategorized

पोड़ी उपरोड़ा : आंगनबाड़ी केंद्र लेपरा में जागरूकता एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित।

पोड़ी उपरोड़ा (आई.बी.एन -24) – विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेपरा अंतर्गत बांधापारा आंगनबाड़ी केंद्र में सामुदायिक सहभागिता के साथ एक जागरूकता एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच चन्द्रकला पोर्ते, पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित पोषण आहार वितरण, टीकाकरण, गर्भवती एवं धातरी माताओं की देखभाल सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की गई। जनप्रतिनिधियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव भी दिए।

सरपंच चन्द्रकला पोर्ते ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास और मातृ स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने और केंद्र की गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने केंद्र की समस्याओं को भी साझा किया और उनके समाधान की मांग की।

कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना तथा हितग्राहियों तक उनका लाभ सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे केंद्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!