
संवाददाता: ललित कुमार
जांजगीर जिले की ग्राम पंचायत पड़रिया दलहा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नाग पंचमी के अवसर पर विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में लाखों श्रद्धालुओं और भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ग्राम पंचायत पड़रिया दलहा के वन विभाग अध्यक्ष श्री रघुवीर पटेल एवं पूर्व अध्यक्ष अरुण पटेल ने जिला कलेक्टर महोदय को आवेदन सौंपकर समुचित व्यवस्थाओं की मांग की है।
।
क्या है मांग
आवेदन में बताया गया कि नाग पंचमी के मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन से निम्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है:
1. सुरक्षा व्यवस्था – मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती
2. यातायात व्यवस्था – वाहनों के आवागमन और पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम
3. पेयजल व्यवस्था – श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की पुख्ता व्यवस्था
4. फायर ब्रिगेड की व्यवस्था – किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दमकल की तैनाती
वन विभाग अध्यक्ष रघुवीर पटेल और पूर्व अध्यक्ष अरुण पटेल ने कहा कि हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्तगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन का सहयोग जरूरी है।
कलेक्टर से मांग की गई है कि मेले से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन ने आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।