छत्तीसगढ़

जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक सम्पन्न, अमित शाह ने की अध्यक्षता।

जगदलपुर (आई.बी.एन -24) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज जगदलपुर में ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक’ आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सम्मिलित हुए।

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

इस दौरान राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय, आंतरिक सुरक्षा, आधारभूत विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप सहित चारों राज्यों के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!