
कोरबा (आई.बी.एन-24 ) आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की है।
दिनांक 21/08/2026 को आबकारी वृत्त कटघोरा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भैंसामुड़ा, थाना कटघोरा में दबिश दी। इस दौरान आरोपी राजकुमार पिता सावन साय, उम्र 30 वर्ष, निवासी भैंसामुड़ा के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,ख), 34(2) एवं 59(क)के तहत प्रकरण क्रमांक 01कायम कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्यवाही विवेचक अधिकारी डॉ. सुकांत पांडेय, आबकारी उपनिरीक्षक, वृत्त-कटघोरा के नेतृत्व में की गई, जिसमें मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज एवं आरक्षक रितेश गवेल का सराहनीय सहयोग रहा।