
कटघोरा (आई.बी.एन -24) नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर अध्यक्ष व पार्षद पद के दावेदारों में टिकट के लिए होड़ मची हुई है। सभी पार्टी से अपनी प्रतिभा बताकर पार्टी से टिकट हासिल करने एड़ी चोटी एक करने में लगे हैं। वही पार्टी किसे अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनावी रण में उतारेगी इस पर सब की नजरें टिकी हुई है। वही देखा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की घोषणा किये बगैर चंद्रकांत डिक्सेना ने अध्यक्ष पद के लिए अब अभिषेक जायसवाल का नाम आगे किया है, कटघोरा की जनता के जुबा पर देखा जा सकता है। इसमे कोई दो रॉय नही की आम आदमी पार्टी से टिकट पाने की दौड़ में शामिल दावेदारों में अभिषेक जायसवाल का नाम पहले स्थान पर है।
कटघोरा में अभिषेक जायसवाल दावेदार ही नही बल्कि चंद्रकांत डिक्सेना कटघोरा का एक ब्रांड है जो कटघोरा में ही नही पूरे राज्य मे अपनी प्रतिष्ठा स्थापित किये हुए हैं। यह कटघोरा के लिए बड़े गौरव की बात है। वही अगर चंद्रकांत डिक्सेना के प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल राजनीति में आकर कटघोरा का विकास कर कटघोरा को नया मुकाम देने की चाह रखते है तो यह कटघोरा के लिए बड़ी बात है। चंद्रकांत डिक्सेना ने जिस तरह अपने राजनीतिक गतिविधि को निरंतर प्रगति देकर आगे बढ़ाया है वैसे ही इनके राजनीति में आने के बाद इन्होंने राजनीति में भी अपनी अलग पहचान स्थापित की है।