
पाली, कोरबा 08 अगस्त 2026। कोरबा जिले के ग्राम लिटियाखार में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय मृतक अपने खेत में काम कर रहा था। अचानक मौसम बदलने और बिजली गिरने से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
खेत में काम करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार ग्राम लिटियाखार निवासी हेमंत कंवर उम्र 35 वर्ष दोपहर के समय अपने खेत में धान की निराई-गुड़ाई कर रहा था। इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और सीधे हेमंत की चपेट में आ गई। बिजली गिरते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा।
ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और हेमंत को आनन-फानन में पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव में छाया मातम
हेमंत कंवर अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे लिटियाखार गांव में शोक की लहर है।प्रशासन से मुआवजे की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को शासन द्वारा दी जाने वाली आपदा राहत राशि और मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए, ताकि परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।