क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

महिला शक्ति सेवा संस्था ने महिलाओं का किया सहयोग, “बिजली बिल पेंशन” का किया वितरण।

 

कोरबा/पाली :(आई.बी.एन 24 न्यूज़) संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब जयसवाल और राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अनीता मैडम के संस्थागत मार्गदर्शन से बीते दिनांक 21फरवरी दिन शुक्रवार को शाखा कार्यालय मदनपुर रजकम्मा ब्लॉक पाली जिला कोरबा छत्तीसगढ़ में विधवा माताओं को बिजली बिल को बिल पेंशन के रूप में वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को महिला शक्ति सेवा संस्था पाली ब्लॉक अन्तर्गत के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष परस दास महंत एवं ब्लॉक अध्यक्षा श्रीमती तीज बाई महंत के द्वारा विधवा माताओं को बिजली बिल पेंशन वितरण किया गया। ज्ञात हो की महिला शक्ति सेवा संस्था लंबे समय से वृद्ध,विधवा , बेसहारा और दिव्यांग महिलाओं के हित में काम कर रही है जो अधिक से अधिक असहाय महिलाओं का निरंतर सहारा बन कर काम कर रही है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!