क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कन्नोजिया यादव समाज की ग्राम डूडगा में बैठक संपन्न, जन्माष्टमी आयोजन की तैयारियों पर बनी सहमति।

राधा कृष्णा मंदिर खुटरीगढ़ कटघोरा मे आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम।

डूडगा(आई. बी. एन -24) ग्राम डूडगा में कन्नोजिया यादव समाज के कटघोरा केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, वहीं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के आयोजन ख़ूटरी गढ़ मे कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, मटका फोड़ प्रतियोगिता तथा भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी भाईचारे के साथ भव्य एवं व्यवस्थित रूप से मनाने पर सहमति बनी।

समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि समाज के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान गौरव का विषय है। युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और सक्रिय सहभागिता समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से माखन गोपाल, पुनीराम यादव, सरहू यादव, उतरा यादव, अमरीका यादव, ओमप्रकाश यादव, दिनेश यादव, सत्यनारायण यादव (केंद्राध्यक्ष), राजेश यादव (अध्यक्ष, कटघोरा), रिखी यादव (अध्यक्ष, लखनपुर), महावीर यादव, कन्हैया बबलू यादव, किसन यादव, तेरस यादव, रमेश यादव, लछमी यादव, लच्छी यादव (अध्यक्ष, डूडगा), श्रवण यादव, लव यादव, राजू यादव, शंकर यादव, अमृत यादव, तुषार यादव एवं विनोद यादव सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को भव्य, गरिमामय एवं सफल बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!