
कोरिया (आई.बी.एन -24) कोरिया जिला स्थित पोंडी बचरा तहसील मुख्यालय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा विश्व आदिवासी मूलवंश दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय विशाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्राम पोंडी के देवगुड़ी में पूजा अर्चना कर रैली के रूप में मुख्य मार्ग से तहसील कार्यालय के पास आदिवासी भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा आम सभा की। 7 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम स्थानीय कार्यपालिक दंडाधिकारी पोंडी बचरा को ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्नेहलता उदय, प्रदेश संगठन मंत्री दीपक सिंह मरावी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कमलेश्वर प्रसाद आयाम सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
इंडियन बिजनेस न्यूज के लिए पोंडी बचरा से सपुरन दास महंत की रिपोर्ट
