क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

नेपाल में फंसे लोगों के लिए सहायता और सूचना हेतु बालोद जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त

सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्षं (मोबाईल नंबर9425447233) से कर सकते हैं संपर्क

बालोद (आई.बी.एन -24) नेपाल में आए बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे जिले के नागरिक अथवा उनके परिजनो के सहायता एवं सूचना के लिए जिले की संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्षं को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन बालोद की अपील है कि जिले के नागरिक अथवा उनके परिजन यदि नेपाल में फंसे हुए हैं, तो आप नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्षं के मोबाईल नंबर पर 9425447233 संपर्क कर जानकारी दर्ज करा सकते हैं।
जिला प्रशासन बालोद, नेपाल में प्रभावित जिले के नागरिकों के संबंध में लगातार जानकारी जुटा रही है तथा उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!