क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा मण्डल पाली ने धान उपार्जन केंद्र नुनेरा को सहकारी समिति में उन्नयन की मांग की।

 

 

पाली, कोरबा – दिनांक 22 अगस्त 2026 जनता पार्टी मण्डल पाली के महामंत्री तारकेश्वर पटवा ने प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री केदार कश्यप जी को पत्र लिखकर धान उपार्जन केंद्र नुनेरा को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नुनेरा के रूप में उन्नयन कर पृथक समिति गठित करने की मांग की है।

श्री पटवा ने पत्र में बताया कि विगत लगभग 5 वर्षों से धान उपार्जन केंद्र नुनेरा का संचालन हो रहा है। इस केंद्र में ग्राम पंचायत धौराभाटा, सेंंदरीपाली, बौंधाखार, बसीबार, रैनपुर, रंगोले एवं नुनेरा के लगभग 750 पंजीकृत किसानों का धान खरीदी का कार्य किया जाता है

किसानों को धान विक्रय के पश्चात खाद, बीज, ऋण सहित लैम्प्स से संबंधित समस्त कार्यों के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूर स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पाली जाना पड़ता है। लंबी दूरी तय करने से क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा मण्डल पाली ने किसानों के हित में शासन से मांग की है कि धान उपार्जन केंद्र नुनेरा को उन्नयन कर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नुनेरा के रूप में गठित किया जाए, ताकि 7 पंचायतों के 750 किसानों को उनके नजदीक ही सहकारी सुविधाएं मिल सकें।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!