क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कोरिया जिले के ग्राम अमका में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।

संवाददाता : सपुरन दास महंत

कोरिया / बैकुंठपुर (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत अमका (चौकी पोड़ी बचरा), जिला – कोरिया बैकुंठपुर, ग्राम अमका के जूना पारा बाजार चौक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

मृतक प्रीतम सिंह पिता बेला सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी अमका ने गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात लगभग 3 बजे अपने घर में आत्महत्या कर ली।

परिजनों के अनुसार रात में घटना का पता चला। सूचना परिजनों ने तत्काल चौकी पोड़ी बचरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है: प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, कारणों का पता लगाया जा रहा है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

नोट: यह खबर पुलिस और परिजनों से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!