
कोरबा/ कटघोरा : महाविद्यालय में सोमवार 17/08/2026 को बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर (बायो एवं मैथ्स) के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कक्ष क्रमांक 11 में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र श्री शैलेन्द्र सिंह ओट्टी द्वारा सभी प्राध्यापकों का परिचय कराकर किया गया। इसके बाद नवआगंतुक विद्यार्थियों को महाविद्यालय का परिचय देते हुए स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर संचालित संकायों की जानकारी दी गई।
महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं क्रीड़ा विभाग की जानकारी डॉ. प्रेम नारायण वर्मा एवं श्रीमती राजकुमारी मरकाम द्वारा प्रदान की गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP-2020 के प्रावधानों, मूल्यांकन प्रणाली एवं परीक्षा संबंधी नियमों पर सुश्री प्रतिमा कँवर, सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र ने विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को श्री नूतन पाल कुर्रे, सहायक प्राध्यापक प्राणी शास्त्र एवं डॉ. यशवंत जायसवाल, सहायक प्राध्यापक गणित ने भी संबोधित किया। उन्होंने अनुशासन, नियमित उपस्थिति एवं करियर निर्माण पर जोर दिया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री शैलेन्द्र सिंह ओट्टी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी क्रांति कुमार दीवान, मनहरण श्याम, संजना साहू एवं BSc प्रथम सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।