
बांकी मोगरा ,एजेंसी। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा क्षेत्र में डेली मार्केट निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि डेली मार्केट का निर्माण लंबे समय से लंबित है, जिसके कारण स्थानीय व्यापारियों और आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि डेली मार्केट निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर स्थायी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो व्यापारियों एवं आमजनों के साथ मिलकर नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर तालाबंदी आंदोलन भी किया जाएगा।
स्थानीय व्यापारियों एवं आमजनों ने भी मांग का समर्थन करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।