
बांकी मोंगरा, एजेंसी । भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ के निर्माता श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बांकी मोंगरा भाजपा मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान उपस्थित नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रसेवा, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और छत्तीसगढ़ के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बांकी मोंगरा भाजपा मंडल प्रभारी अजय कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, भाजपा जिला मंत्री सतीश झा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो विकास झा, मंडल महामंत्री विकेश झा, श्रीमती अनिता राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एल्डरमैन जितेन्द्र सिंह, अजीत केंवट, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंडल मंत्री रितेश अग्रवाल, प्रणय मिश्रा, पार्षद अश्वनी मिश्रा, हनुमान पांडेय, सुधार साय चौहान, पार्षद पति हेम सिंह कंवर, श्रीमती हेमा शर्मा, कमलजीत सिंह, अनिलराज साहू, राजेश दास, रुकेश पासवान, रविन्द्र अग्रवाल, श्रीमती शिला महंत, कमलेश प्रधान, प्रकाश झा, नकुल पटेल, देव राजपूत, पवन शर्मा, जग्गनाथ गुप्ता, श्रीमती शशि साहू, लक्ष्मी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।