क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

विश्व स्तनपान दिवस पर कटघोरा में जागरूकता कार्यक्रम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर लिया संकल्प।

कोरबा, 16 अगस्त 2026। विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंचायत पाली में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के लिए माँ के दूध के महत्व तथा जन्म के बाद पहले 6 माह तक केवल स्तनपान कराने के प्रति ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत रुक्मणी यादव ने विषय की भूमिका रखते हुए की। उन्होंने द्वापर युग का उदाहरण देते हुए कहा कि यशोदा माँ ने भगवान श्रीकृष्ण को जन्म नहीं दिया था, लेकिन उनके प्रति उनका अथाह प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव था। इसी भावनात्मक जुड़ाव के कारण यशोदा माँ ने श्रीकृष्ण को अपना दूध पिलाया। उन्होंने कहा कि माँ और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव मातृत्व और शिशु के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद कुमार ने कहा कि माँ का दूध बच्चे के लिए पहला टीका है। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कुपोषण से बचाव में मदद मिलती है। उन्होंने हर माँ से अपील की कि बच्चे को जन्म के बाद पहले 6 माह तक केवल स्तनपान कराया जाए।

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक श्री राजेश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्तनपान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां देखने को मिलती हैं। पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित कर महिलाओं को स्तनपान एवं शिशु पोषण की सही जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि नवजात शिशु स्वस्थ और कुपोषण मुक्त रहें।

सुश्री वंदना गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई माताओं को स्तनपान के सही तरीके तथा मातृ एवं शिशु पोषण के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 6 माह के बाद बच्चे को स्तनपान के साथ उम्र के अनुसार पूरक आहार देना चाहिए तथा स्तनपान को 2 वर्ष या उससे अधिक समय तक जारी रखा जा सकता है।

श्रीमती रमशिला कंवर, सरपंच ने महिलाओं से अपील की कि वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों से आवश्यक सलाह लेकर अपने बच्चों को समय पर स्तनपान कराएं और किसी भी प्रकार की भ्रांति में न रहें।

कार्यक्रम में उपसरपंच बलराम यादव, संतरी आरएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीला बाई यादव, करण कुंवर एवं पंच आजत राम ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र में 6 माह तक केवल स्तनपान तथा 6 माह के बाद 2 वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान के साथ उचित पूरक आहार को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में लीला पिल्ले ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

श्री विनोद कुमार – जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती रमशिला कंवर – सरपंच, श्री बलराम यादव – उपसरपंच, श्री आजत राम यादव – पंच, श्रीमती करण कुंवर एवं लीला बाई यादव – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, श्री राजेश यादव – प्रदेश सह संयोजक, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़, सुश्री वंदना गुप्ता – जिला समन्वयक अधिकारी, मितानिन कार्यक्रम, श्रीमती लीला पिल्ले – एसपीएस, श्रीमती रुक्मणी यादव – ब्लॉक समन्वयक, कटघोरा, श्रीमती कमलेश लहरे – प्रेरक।

गर्भवती महिलाएं

जानकी, मधुमिता, सीमा।

शिशुवती महिलाएं

आरती पटेल, अनिता, पूजा, श्याम बाई।

मितानिन

सुशीला बाई, धनमती, उषा, सुनीता, सुख बाई, बुधवारा, चन्दकुमारी, जानकी, सोनकुंवर, चन्दाबाई, सहोदी महंत, सुशीला बाई, बबिता, मधुसोनी, धन बाई, तीज बाई, हेम बाई, प्रेमलता, लक्ष्मी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!