
आई.बी.एन- 24 न्यूज की खबर का असर।
कोरबा, 15 अगस्त 2026
ग्राम पंचायत भैसमा, विकासखंड कोरबा स्थित शासकीय आयुर्वेद औषधालय में राष्ट्रीय ध्वज की दुर्दशा का मामला सोशल मीडिया पर उजागर होने के बाद भी प्रशासन की आंखें नहीं खुली हैं।

सूत्रों के अनुसार खबर चलने के बाद आनन-फानन में ध्वज को जमीन से उठाकर औषधालय के सामने लगे लोहे के पाइप में निचे बांध दिया गया है। यह कृत्य ध्वज संहिता का खुला उल्लंघन है और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की श्रेणी में आता है।
भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी *राजेश यादव* ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि “सोशल मीडिया पर फजीहत होने के बाद की गई यह खानापूर्ति तिरंगे का दूसरा अपमान है। राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक ऊंचे और स्वतंत्र दंड पर फहराया जाना चाहिए, न कि किसी पाइप में रस्सी से बांधकर लटका दिया जाए। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा केंद्र में ताला लगाकर गायब हो जाना शर्मनाक है।”
राजेश यादव ने जिला कलेक्टर कोरबा एवं जिला चिकित्सा अधिकारी से मांग की कि तत्काल स्थल का निरीक्षण कर दोषी अधिकारी/कर्मचारी पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही जिले के सभी शासकीय भवनों में ध्वज संहिता के पालन को सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि “तिरंगे की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यदि 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।”
देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा, अपमान सहन नहीं करेंगे।