क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

प्राथमिक शाला मुड़ढक्की में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकाली गई रैली।

पोड़ी-उपरोड़ा,एजेंसी। (ऊर्जाधानी पत्रिका)दिनांक 15-08-2026 को प्राथमिक शाला मुड़ढक्की में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाला परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद शाला के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर मुड़ढक्की स्कूल से अमृत सरोवर तालाब तक रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने तिरंगा हाथों में लेकर भाग लिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लेपरा की सरपंच कु.चंद्रकला पोर्ते, ग्राम सभा अध्यक्ष इंद्रपाल कंवर, पंच रामू धनवार, देव सिंह, मितानिन मालित कुंवर, गंगोत्री स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष बिन्दा कंवर, सचिव सरिता कंवर, प्राथमिक शाला मुड़ढक्की की प्रधानपाठिका अंजू अद्वितीय, शिक्षक अजय सर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पालक उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को देशभक्ति एवं शिक्षा का महत्व बताया। अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई।

 

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!