क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

“जंगल काटो अदानी को दो” – आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का सरकार पर हल्ला बोल।

छिंद चंदाई (आई.बी.एन – 24) विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त के अवसर पर कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष *रमेश खूंटे* ने सभी आदिवासी समुदाय के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रमेश खूंटे ने कहा कि प्रकृति के रक्षक आदिवासी भाइयों ने ही “जल-जंगल-जमीन” जैसी प्राकृतिक धरोहर को सदियों से सहेजा है। लेकिन आज विकास के नाम पर बीजेपी सरकार देश के तमाम जंगलों को अदानी को सौंप रही है और बेच रही है।

इसी विरोध में उन्होंने अपने गृह ग्राम चंदाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। सरकार पर निशाना साधते हुए खूंटे ने कहा,
“घने जंगल कटवा कर सरकार ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगवा रही है। क्या यह सही है? अगर सरकार को पेड़ काटने ही हैं तो क्यों न हम ‘एक पेड़ अदानी के नाम’ लगाएं। क्योंकि ये पेड़ बड़े होने के बाद अदानी को ही सौंपे जाएंगे।”

उन्होंने बीजेपी सरकार की दोहरी नीति की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ वन महोत्सव मनाया जा रहा है, दूसरी तरफ देश की हरियाली को वीरान कर जंगल अदानी के हाथों में बेचे जा रहे हैं।
“सरकार अपनी गिरेबान में झांके। छत्तीसगढ़ की हरियाली को खुरचने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले दिनों में बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र वारे, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पुराइन, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष सागर दीवान, राहुल खूंटे, योगेंद्र भारद्वाज, बाबूलाल भारद्वाज, दीनदयाल मैत्री, रमेश भारद्वाज, भरत भारद्वाज, कमलेश, राकेश मैत्री, सुजीत वारे, सूरज कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!