क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कटघोरा: प्रतिबंध के बावजूद अहिरन नदी में धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, जिम्मेदार मौन।

कटघोरा, कोरबा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र से गुजरने वाली अहिरन नदी में बरसात के मौसम में खनन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद अवैध रेत खन जोरों पर जारी है।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक कार्यवाही के अभाव में जिम्मेदार अधिकारियों की मौन स्वीकृति से यह अवैध कारोबार चरम पर पहुंच गया है।

रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से रेत का उत्खनन कर उसे आसपास के क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इससे नदी की प्राकृतिक धारा और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।इस संबंध में जब जिला खनिज अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे बात नहीं हो पाई।ग्रामीणों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध रेत खन पर रोक लगाने की मांग की है।

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!