क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

नन्हे बच्चों ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर दिखी आदिवासी संस्कृति की मनमोहक झलक।

चैतमा (आई. बी. एन -24) पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इंडियन पब्लिक स्कूल, चैतमा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने फलदार एवं छायादार पौधे रोपित कर प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधा लगाने के साथ ही उसे पूर्ण वृक्ष बनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा भविष्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी उपयोगी साबित होगा। बच्चों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लेकर समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया।

वहीं, विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय में आदिवासी संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों ने पारंपरिक आदिवासी परिधान धारण कर अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति और प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश दिया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री राकेश मिश्रा एवं प्राचार्य श्री संतोष देवनाथ एवं एडमिस्टेटर कुणाल महापात्र ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण एवं संस्कृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डी.के. आदिले, एवं अमरनाथ कैवर्त जी के अथित्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, हेडमास्टर जयराम सर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत किया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!