क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, जिला कोरबा कार्यसमिति की प्रथम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

कोरबा, दिनांक 06 अगस्त 2026। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, जिला कोरबा की नवनिर्वाचित कार्यसमिति की प्रथम बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती मधु जयसवाल ने की।

बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती अंजली पटेल, जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा ताजन, जिला महामंत्री श्रीमती प्रतिभा सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती हेमलता कंवर, मीडिया प्रभारी श्रीमती शर्मिला राज, संगठन मंत्री श्रीमती गोमती देवांगन, मंत्री श्रीमती पुष्पा कंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना श्रीवास, श्रीमती कुमारी पटेल, श्रीमती नेहा सिंह सहित कार्यसमिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पूर्व पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व औपचारिक रूप से सौंपे गए तथा उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों एवं आगामी योजनाओं से अवगत कराया गया।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, प्रत्येक परियोजना एवं सेक्टर स्तर तक संगठन का विस्तार करने, अधिकाधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती अंजली पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, अनुशासन एवं सक्रियता में निहित है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता और सहायिका की आवाज़ बनने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, प्रशिक्षण, नियमित बैठकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

अंत में अध्यक्ष श्रीमती मधु जयसवाल ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया जाएगा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!